वक्त लगता है धीमा अगर जिंदगी मे दुख हो...
एक घंटा भी लगे एक पल जैसा, अगर उसमे भर भर खुशी हो.....
हौसला रख थोडा इस मुष्कील हालात मे....
क्योंकि वक्त ये भी गुजर जाएगा...
माना कि अंधेरा है फैला चारों ओर.....
भला उपरवाले के सामने किसी की चली है!! चाहे लगाओ तुम कितना भी जोर ..
बंदिश के ये दिन भी ढल जायेंगे और समा फिर जगमगायेगा ..
हिंमत से काम ले थोडा ....
वक्त ये भी गुजर जाएगा ....
- अमेय दिलीप कानडे
२० मई २०२०