Tuesday, 31 March 2020

जिंदगी जारी है

*जिंदगी जारी है*

बंद पड़ा है जहां सारा,
लेकिन हवाओं का बहना जारी है

सूनी पड़ी है इंसानों की बस्तिया,
लेकिन फूलों का खिलना जारी है

सन्नाटा छाया है नुक्कड़ चौराहों पर,
लेकिन पंछियो का चहकना जारी है

अपने घरों में जरा कैद रह कर तो देख
पिंजरे के पंछियो की हालत  खुद भी महसूस कर के देख

हवा पानी में जहर घोल कर खुद अपने आशियाने में बैठा है
चलो लाॅकडाउन के बहाने कुदरत को सुकून की सांस लेने का मौका मिला है

जो अच्छा हुआ लाॅकडाउन के बहाने उस पर पानी मत फेरना
तू भी इसी कुदरत का छोटा हिस्सा है, ये बात मत भूलना

- *अमेय कानडे*

No comments:

Post a Comment